BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज *मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियत्रंण हेतु जागरूकता...

*मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियत्रंण हेतु जागरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

0
24

 

 

*01 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 से 31 अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान*

 

संबंधित खबरें
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान और पढ़ें
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान और पढ़ें

*देश एवं प्रदेश सरकार लोगों को स्वस्थ्य रखने के लिए है प्रतिबद्ध-मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत*

*टीम भावना के साथ कार्य करके अभियान को सफल बनायें सम्बन्धित अधिकारीगण-जिलाधिकारी*

 

श्रावस्ती, 01 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। सू0वि0। प्रदेश सरकार के मंशानुसार जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिसका मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचारी रोग जागरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जनपद में 01 से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर, 2026 तक दस्तक अभियान चलाकर जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाकर स्वच्छता के प्रति सजग एवं जागरूक करते हुए विशेष विशेष सफाई रखने के लिए जागरूक किया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संचारी रोग अभियान की शपथ भी दिलायी।

इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार लोगों को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत आज संचारी रोगों से बचाव हेतु अभियान का शुभारम्भ किया है। संचारी रोगों का खतरा गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों में अधिक होता है। इसलिए साफ-सफाई अपनायें-मां और बच्चों को रोगों से बचायें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के दौरान जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाकर स्वच्छता के प्रति सजग एवं जागरूक करते हुए विशेष विशेष सफाई रखने के लिए जागरूक किया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत दिमागी बुखार और संचारी रोगों की रोकथाम की जायेगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायतीराज/ग्राम विकास विभाग, पशु पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग आदि कार्यक्रम से जुड़े समस्त विभाग एक साथ मिलकर संचारी रोग से बचाव हेतु कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि 12 से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के सम्भावित व्यक्ति की सूचना नाम, पता व मोबाइल नम्बर के साथ ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध करायेंगी। इस अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण अपने कर्तव्यों का पालन कर टीम भावना के साथ कार्य करके लोगो को जागरूक करें, ताकि यह अभियान जनपद में सफल हो सके और लोगों में बीमारियों से बचाव हेतु जागरूकता आये।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि दिमागी बुखार से घबरायें नहीं, इसका शीघ्र इलाज करायें। बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में ले जायें। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है। इससे सावधान रहने की जरूरत है और अपने आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत दिमागी बुखार और संचारी रोगों से बचाव हेतु अपने घरो में दरवाजे एवं खिड़कियों पर जाली लगाये, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छर रोधी उपाय अपनाये, अनुपयोगी वस्तुओ में पानी इकट्ठा न होने दें, पानी की टंकी ढककर रखें, पूरी बांह वाले कपड़े पहने, घरों व कार्य स्थल के आस-पास पानी न जमा होने दे, कूलर, गमले आदि को साप्ताहिक खाली कर सुखायें, गड्ढो में जहां पानी इकट्ठा हो उसको बन्द कर दें, नालियों में जल भराव रोके व उनकी नियमित सफाई करें, खुले में शौच न करें तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करें, कुपोषित बच्चो का विशेष ध्यान रखें, बच्चों को जे0ई0 के दोनो टीके अवश्य लगवायें इन सब बातो को ध्यान में रखकर संचारी रोग से छुटकारा पाया जा सकता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रमन सिंह, सुनील तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 उदयनाथ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा0 अनीता शुक्ला सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।