BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रानीपुर में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव:रास्ते के विवाद के...

रानीपुर में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव:रास्ते के विवाद के बाद मिली थी जान से मारने की धमकी

0
1


रानीपुर थाना क्षेत्र के गौरिया हर्रापुर गांव निवासी करीब 60 वर्षीय जमाल का शव मंगलवार को पयागपुर थाना क्षेत्र की नहर में मिला है। जमाल चार दिन से लापता थे। परिजनों ने उनकी हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, जमाल का पहले रास्ते को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि विवाद के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में फिरोज, जुबेर और ऐनुल के नाम सामने आए हैं। जमाल चार दिन पहले बहराइच स्थित दरगाह शरीफ में नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर रानीपुर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को पयागपुर थाना क्षेत्र की नहर में उनका शव मिलने से इलाके में चर्चा फैल गई। दैनिक भास्कर टीम से बातचीत में परिजनों ने साफ तौर पर जमाल की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का आरोप दोहराया है। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि घटना की सूचना के बाद भी थाना प्रभारी (SHO) मौके पर नहीं पहुंचे। सी बीच पयागपुर थाना क्षेत्र की नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के बाद रानीपुर पुलिस परिजनों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान जमाल के रूप में की। शव मिलने की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

धमकी के बाद लापता, अब नहर में मिला शव

दैनिक भास्कर टीम से बातचीत में परिजनों ने बताया कि रास्ते के पुराने विवाद को लेकर जमाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने धमकी देने वालों में फिरोज, जुबेर और ऐनुल के नाम बताए हैं। परिवार ने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते जमाल की हत्या कर शव नहर में फेंका गया।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्थानीय थाना प्रभारी के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मृतक जमाल के मामले मे दैनिक भास्कर टीम के बातचीत मे आया नया मोड़ : रास्ते के विवाद के बाद जान से मारने की धमकी, हत्या के आरोप से मचा हड़कंप