BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश छपिया शिववरन गांव में बंद घर से राशन चोरी:घर से गेहूं, चावल...

छपिया शिववरन गांव में बंद घर से राशन चोरी:घर से गेहूं, चावल गायब; पुलिस ने शुरू की जांच

0
3

रुधौली थाना क्षेत्र के छपिया शिववरन गांव में मंगलवार को एक बंद घर से अज्ञात चोरों ने राशन और अन्य सामान चुरा लिया। चोरों ने प्रीति मिश्रा के घर के मुख्य गेट और कमरे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। प्रीति मिश्रा के माता-पिता का निधन हो चुका है। उनका एक भाई भी है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। प्रीति की बड़ी बहन की शादी थाना क्षेत्र के तिघरा पंडित गांव में प्रदीप नारायण मिश्र से हुई है। इसी वजह से पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर बहन के घर रहता है। मकान में किराए की दुकान चला रहे पप्पू मिश्रा ने चोरी की इस घटना की जानकारी प्रीति के जीजा प्रदीप नारायण को दी। सूचना मिलने पर प्रीति, उनकी बहन और जीजा घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर के गेट और कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा राशन गायब था। प्रदीप नारायण ने चोरी की इस घटना की लिखित शिकायत हनुमानगंज चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश सिंह को दी है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।