सिरसिया ब्लॉक के अमरहवा के कृष्णा नगर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की आरती से हुई, जिसके बाद झांकियां प्रस्तुत की गईं। भंडारा और प्रसाद वितरण देर रात तक चलता रहा। लक्ष्मणपुर बाजार के पूर्व प्रधान राजकुमार सोनी ने प्रसाद बांटा। इस दौरान हरिहरपुर रानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सत्या भी मौजूद रहे। पूर्व प्रमुख ने बताया कि जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसी दिन माता देवकी ने कान्हा को जन्म दिया था और वासुदेव जी उन्हें मथुरा से नंद जी के घर ले गए थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन हर साल बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। इसमें कई जगहों से लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। समिति के सदस्य बबलू त्रिपाठी के अनुसार, भंडारे में मुस्लिम समुदाय के लोग भी सहयोग करते हैं और प्रसाद लेते हैं। परसों भगवान की छठी का कार्यक्रम मनाया जाएगा और झांकी भी निकाली जाएगी। भंडारे का प्रसाद खाने से पहले ‘जय कन्हैया लाल की, जय माखन चोर की’ के नारे लगाए गए।
अवनीश अंबेडकर ने रविदास मंदिर में लगवाए महापुरुषों के चित्र:बस्ती के...
बस्ती के साउघाट स्थित तरेता गांव में रविदास मंदिर का निर्माण हो रहा है। यहां दीवार पर प्लास्टर होने के बाद भीम आर्मी आजाद...






































