पैकोलिया थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी सूरज कुमार (26) पुत्र अमेरिका निवासी विछिया मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बैरिहवा तिराहा से पकड़ा। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी सूरज की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी बहन की सहेली यानी पीड़िता से करीब पांच-छह महीने से बात कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपी ने किसी दूसरी युवती से सगाई भी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता से 80 हजार रुपये भी अपने खाते में लिए थे। पीड़िता की शिकायत पर पैकोलिया थाने में बीएनएस की धारा 69/351(2) के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद, उपनिरीक्षक रामकलेश चौहान, कांस्टेबल आतिश गुप्ता, कांस्टेबल जयेश कुमार खरवार और महिला कांस्टेबल अस्मिता गौतम शामिल थे।
श्रावस्ती में नाबालिगों के शोषण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:डांस पार्टी...
श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में डांस पार्टी के नाम पर महाराष्ट्र से लाई गईं दो नाबालिग लड़कियों के शोषण के मामले में पुलिस...




































