BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सरयू नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर:विक्रमजोत के गांवों में...

सरयू नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर:विक्रमजोत के गांवों में कटान और जलभराव से बढ़ी मुसीबत, आवागमन ठप

0
2

विक्रमजोत विकास क्षेत्र के बीडी और बीएल तटबंध के अंदर बसे गांव बाढ़ के पानी से कटान और जलभराव के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। यहां सरयू नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या से मिली जानकारी के मुताबिक, सरयू नदी का जलस्तर शाम पांच बजे लाल निशान (92.730 मीटर) से ऊपर 93.08 मीटर दर्ज किया गया। नदी का पानी फिलहाल स्थिर बताया जा रहा है। अपस्ट्रीम के सभी केंद्रों पर भी जलस्तर स्थिर है। पानी से घिरे इन गांवों में लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हुआ है। खतरनाक जीवों की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं। जरूरी सामान की सप्लाई और बीमार बुजुर्गों व महिलाओं के इलाज में भी दिक्कतें आ रही हैं। कुछ जगहों पर रास्ते में ज्यादा पानी भरने से लोगों को आने-जाने के लिए निजी नावों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। बाढ़ खंड के जेई अतुल कुमार ने बताया कि नदी का पानी रुक-रुक कर बढ़ रहा है, जिससे थोड़ा दबाव बढ़ गया है। हालांकि, उनके सभी स्पॉट पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत हैं।