BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश दीकौली में कच्चे रास्ते पर बह रहा गंदा पानी:आवागमन प्रभावित, बारिश में...

दीकौली में कच्चे रास्ते पर बह रहा गंदा पानी:आवागमन प्रभावित, बारिश में कीचड़ से लोग परेशान; बच्चों का निकलना मुश्किल

0
1
दीकौली में कच्चे रास्ते पर बह रहा गंदा पानी:आवागमन प्रभावित, बारिश में कीचड़ से लोग परेशान; बच्चों का निकलना मुश्किल

श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक में स्थित दीकौली ग्राम सभा के एक कच्चे रास्ते पर गंदा पानी बह रहा है। यहां नालियां नहीं बनी होने के कारण सड़क किनारे ही बदबूदार पानी जमा रहता है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। हल्की बारिश होने पर भी यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है। इससे पूरे इलाके में बदबू फैल जाती है और मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। छोटे बच्चों को इस रास्ते से निकलने में काफी परेशानी होती है। लोगों को घर से बाहर निकलते ही कीचड़ में पैर रखना पड़ता है। स्थानीय निवासी छनु, राजन, राजेश और राम कुमार जैसे लोगों ने बताया कि वे इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं।