बस्ती में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। सरकार ने नए सीवरेज सिस्टम के निर्माण के लिए 3.41 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसकी पहली किस्त के तौर पर 1.71 करोड़ रुपए नगर पालिका को मिल चुके हैं। नगर पालिका ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। हल्की बारिश में भी भर जाता है पानी शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हल्की बारिश में भी कई गली-मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाता है। अंग्रेजों के समय बनाया गया पुराना सीवरेज सिस्टम काफी पहले खराब हो चुका है। इसके चलते तेज बारिश में पानी की निकासी प्रभावित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 5 साल से भेजा जा रहा था सीवरेज का प्रस्ताव जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका पिछले पांच साल से सीवरेज निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज रही थी। जून में भी करीब 4 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था। अब सरकार ने 3.41 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इन इलाकों में बनेंगे ढक्कनयुक्त आरसीसी नाले सीवरेज निर्माण के तहत शहर में कई जगह ढक्कनयुक्त आरसीसी नाले बनाए जाएंगे। मंगल बाजार मार्ग पर शिव मंदिर से करुवा बाबा तिराहा तक और इसी मार्ग पर साड़ी सेंटर की दुकान से करुवा बाबा मंदिर की पुलिया तक नाला बनाया जाएगा। सुर्तीहट्टा में निर्मली कुंड स्थित बबलू सोनी के मकान से पानी की टंकी, निर्मली कुंड गेट और सेंट्रल बैंक चौराहा होते हुए मेंहदावल मार्ग तक भी ढक्कनयुक्त आरसीसी नाला बनाया जाएगा। इसके अलावा मंगल बाजार में आराध्या स्वर्ण कला केंद्र से आरबी इंटरप्राइजेज की दुकान तक भी नाला निर्माण कराया जाएगा। टेंडर के बाद शुरू होगा काम नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही सीवरेज निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
पासी पुरवा-सेमगढ़ा चौराहा मार्ग पर जलभराव:कई सालों से कीचड़ और पानी...
श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील में पासी पुरवा से सेमगढ़ा चौराहा जाने वाली सड़क पिछले कई सालों से खराब है। यहां सड़क पर हमेशा...




































