बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा गांव में स्थित प्रसिद्ध बाबा भैरवनाथ मंदिर का मुख्य रास्ता काफी समय से खराब है। अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है। बारिश के मौसम में यह कच्ची सड़क और भी खराब हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। सड़क के दोनों किनारों पर जगह-जगह भूसा फैला हुआ है और घनी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से रोज बड़ी संख्या में पैदल यात्री और वाहन से श्रद्धालु मंदिर आते हैं। सोमवार और मंगलवार को यहां ज्यादा भीड़ रहती है। झाड़ियों और गंदगी के कारण चलना मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों को झाड़ियों में फंसने या फिसलने का डर रहता है। महिलाओं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों रविंद्र कुमार, संजय और कुलदीप ने बताया कि इस समस्या के बारे में पहले भी अधिकारियों को बताया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि मंदिर के रास्ते की तुरंत सफाई कराई जाए, झाड़ियां हटाई जाएं और सड़क की मरम्मत की जाए। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं होगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आने वाले दिनों में आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय लोगों में प्रशासन की अनदेखी को लेकर गुस्सा है।
Home उत्तर प्रदेश बाबा भैरवनाथ मंदिर मार्ग जर्जर:बारिश में रास्ता और खराब, श्रद्धालु परेशान; ग्रामीणों...
पासी पुरवा-सेमगढ़ा चौराहा मार्ग पर जलभराव:कई सालों से कीचड़ और पानी...
श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील में पासी पुरवा से सेमगढ़ा चौराहा जाने वाली सड़क पिछले कई सालों से खराब है। यहां सड़क पर हमेशा...




































