BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सरयू नहर की शाखा में ओवरफ्लो से रास्ता डूबा:भटपुरवा खुर्द गांव में...

सरयू नहर की शाखा में ओवरफ्लो से रास्ता डूबा:भटपुरवा खुर्द गांव में ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी, फसलें भी खराब

0
0

श्रावस्ती के इकौना स्थित भटपुरवा खुर्द गांव से गुजरने वाली सरयू नहर की शाखा में पानी ओवरफ्लो होने से गांव के रास्तों पर जलभराव हो गया है। नहर का पानी गलियों और संपर्क मार्गों पर भर गया है। पानी भरने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कीचड़ और फिसलन के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। खेतों में भी पानी घुस गया है, जिससे धान की फसल खराब होने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने नहर विभाग को कई बार इसकी जानकारी दी है, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने सरयू नहर विभाग से मांग की है कि शाखा में पानी की मात्रा कम की जाए और जल्द से जल्द पानी बंद करके जल निकासी का इंतजाम किया जाए।