BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गड्ढे में पलटा टेंपो, बाल-बाल बचे लोग:यकघरवा मौजा गोपालपुरवा-मथुरा बाजार मार्ग पर...

गड्ढे में पलटा टेंपो, बाल-बाल बचे लोग:यकघरवा मौजा गोपालपुरवा-मथुरा बाजार मार्ग पर हादसा

0
0

श्रावस्ती। विकासखंड सिरसिया के ग्राम पंचायत यकघरवा के मजरा गोपालपुरवा चौराहे से मथुरा बाजार जाने वाली सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन इस मार्ग पर हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार समाचारों के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। शनिवार को मथुरा बाजार से लक्ष्मणपुर बाजार की ओर जा रहा एक टेंपो सड़क पर बने गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि टेंपो में उस समय सवारियां नहीं थीं और उसमें सामान लदा हुआ था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से करीब दो घंटे पहले भी एक अन्य टेंपो इसी स्थान पर पलट गया था। लोगों के अनुसार, टेंपो के गड्ढे में उतरने से पहले ही सवारियां उतर गई थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार हो रही घटनाएं किसी बड़े हादसे का संकेत हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क के गड्ढों को शीघ्र भरवाकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।