श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड में रामपुर कटेल से इकौना जाने वाला संपर्क मार्ग बारिश के कारण पूरी तरह खराब हो गया है। यह रास्ता कोलाभार न्याय पंचायत की कोडरी दीगर ग्राम पंचायत में आता है। रास्ते के खराब होने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय लोगों को डर लगा रहता है। क्योंकि ग्राम सभा का यह मुख्य संपर्क मार्ग है शिवकुमार विश्वकर्मा, भोलानाथ विश्वकर्मा, ननकू वर्मा और सूरज शर्मा जैसे कई स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान ईमानदार उर्फ तालिब अली को इस खराब रास्ते के बारे में बताया। प्रधान तालिब अली ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वे जल्द ही रास्ते को ठीक करवा देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। और कोई शिकायत का मौका आप लोगों को नहीं मिलेगा
Home उत्तर प्रदेश संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों को परेशानी:रामपुर कटेल से इकौना जाने वाले रास्ते...
लाइवबुढ़वा में राप्ती नदी का कटान तेज:कई बीघा जमीन नदी में...
श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के लाइवबुढ़वा गांव में राप्ती नदी का कटाव तेजी से हो रहा है। नदी के कटाव के कारण अब...






































