श्रावस्ती जिले के जमुनहा बाजार में भादो माह के चलते कांवरिया दुकानों पर काफी रौनक दिख रही है। यहां कांवरिया सामग्री की जमकर बिक्री हो रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ कांवर सजावट का सामान, जल पात्र, भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष माला और पूजा सामग्री खरीदने के लिए उमड़ रही है। बाजार में सुबह से शाम तक चहल-पहल बनी हुई है। दुकानदारों रामू हिन्दुस्तानी, अनुप पटवा, मितुल गुप्ता और राम गोपाल मौर्या (मुनीम जी) ने बताया कि इस बार बिक्री काफी अच्छी है। गांधी चौक, भरत मिलाप चौक, बास देव चौक और बस स्टैंड चौराहा पर भी दुकानें सजी हुई हैं। कांवर यात्रा को लेकर शिव भक्तों में भी बहुत उत्साह है। वे अपनी यात्रा की तैयारी में जुटे हुए हैं।
लाइवबुढ़वा में राप्ती नदी का कटान तेज:कई बीघा जमीन नदी में...
श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के लाइवबुढ़वा गांव में राप्ती नदी का कटाव तेजी से हो रहा है। नदी के कटाव के कारण अब...






































