बस्ती के गौर थाना क्षेत्र की हरदी ग्राम सभा में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां गांव में बिजली सप्लाई के लिए लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर लंबे समय से घनी झाड़ियों से घिरा हुआ है। इससे न सिर्फ बिजली उपकरणों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास नियमित साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई नहीं होती। बरसात के मौसम में झाड़ियों और घास के तेजी से बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में यदि कोई तकनीकी खराबी आती है, तो कर्मचारियों को मौके पर पहुंचकर काम करने में परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में किसी भी तरह की खराबी या फाल्ट होने पर हरदी ग्राम सभा की बड़ी आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग साफ-सफाई और रखरखाव के नाम पर खर्च करता है, लेकिन जमीन पर व्यवस्था इसके उलट है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से ट्रांसफार्मर के आसपास तत्काल झाड़ियों की सफाई कराने, बिजली उपकरणों की जांच करने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।
Home उत्तर प्रदेश हरदी में 63 केवी ट्रांसफार्मर झाड़ियों से घिरा:विभागीय लापरवाही से बिजली व्यवस्था...
दद्दन खां एमआईएम में शामिल:प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने दिलाई सदस्यता,...
श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा में शनिवार को सियासी हलचल रही। एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, हाजी मोइनुद्दीन उर्फ दद्दन खां को पार्टी...







































