बस्ती के कप्तानगंज में पोखरा गांव के पास मनोरमा नदी को जलकुंभी और नरकट से साफ करने का अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। सड़वालिया घाट से मैढ़ोवा तक करीब 5 किलोमीटर के दायरे में चल रहे इस अभियान में ग्रामीण अब तक लगभग 2.5 किलोमीटर हिस्से को साफ कर चुके हैं। चौथे दिन के अभियान की अगुवाई 75 साल के बोधर निषाद ने की। समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय और सुदामा जी ने उन्हें मुंह मीठा कराकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अभियान में कप्तानगंज द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रणविजय सिंह राहुल भी शामिल हुए। उन्होंने खुद नदी में उतरकर सफाई में हाथ बंटाया और मनोरमा नदी को साफ-सुथरा बनाने का संदेश दिया। इस सफाई अभियान में राम लोचन निषाद, तिलकराम निषाद, सर्वन निषाद, अजीत निषाद, राजेश निषाद, रमेश निषाद, जय प्रकाश निषाद, राम मिलन निषाद, सुनील निषाद, अमिताभ निषाद, काशीराम निषाद, चंद्रभान निषाद उर्फ खानखान और विशुनदास निषाद समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे। बिना किसी पैसे के लगातार चार दिनों से जुटे ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन या समाज से थोड़ा सहयोग मिले, तो पूरी नदी को साफ किया जा सकता है। मनोरमा नदी को अपनी मां मानने वाले इन ग्रामीणों का हौसला इलाके में सबकी जुबान पर है।
पासी पुरवा-सेमगढ़ा चौराहा मार्ग पर जलभराव:कई सालों से कीचड़ और पानी...
श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील में पासी पुरवा से सेमगढ़ा चौराहा जाने वाली सड़क पिछले कई सालों से खराब है। यहां सड़क पर हमेशा...




































