BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पंडितपुरवा-सिसई मार्ग पर गड्ढों में भरा पानी:राहगीरों को परेशानी, ग्रामीणों ने प्रशासन...

पंडितपुरवा-सिसई मार्ग पर गड्ढों में भरा पानी:राहगीरों को परेशानी, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

0
3


विशेश्वरगंज विकासखंड का पंडितपुरवा से सिसई जाने वाला रास्ता इन दिनों बहुत खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा हुआ है। इस वजह से राहगीरों को आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और गांव वालों को उठानी पड़ रही है। गांव वालों का कहना है कि सड़क की इस खराब हालत को लेकर कई बार अधिकारियों, मंत्री और विधायक से शिकायत की गई है। लेकिन, अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकला है। ग्रामीण रामबाबू, मुलायम, सुमित और भुलावन ने बताया कि वे लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, पर जिम्मेदार लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव वालों ने नाराजगी जताई और कहा कि वोट मांगने के समय सभी जनप्रतिनिधि गांव आते हैं, लेकिन समस्या हल करने कोई आगे नहीं आता। उन्होंने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और पानी भरने की समस्या दूर करने की मांग की है। गांव वालों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।