जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा कस्बे में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग मच्छरों से काफी परेशान हैं। आलम यह है कि सुबह-शाम घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। शाम होते ही मच्छरों के झुंड लोगों पर हमला कर देते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कस्बे की नालियों में गंदगी, कचरे का ढेर और जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने भी मच्छरों के प्रकोप को और बढ़ा दिया है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों में बीमारी का डर ज्यादा है। कई घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग या नगर पंचायत की तरफ से मच्छर रोधी दवा का छिड़काव और फॉगिंग नहीं कराई गई है। लेहरा कस्बे के लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पूरे कस्बे में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए। साथ ही, नालियों की साफ-सफाई भी कराई जाए, ताकि मच्छरों के प्रकोप से छुटकारा मिल सके और लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम...
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भीतर छिड़े अंदरूनी सियासी घमासान के बीच नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई...







































