BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नाली की गंदगी से ग्रामीण परेशान:संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा, विश्वकर्मा पूजा...

नाली की गंदगी से ग्रामीण परेशान:संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा, विश्वकर्मा पूजा से पहले सफाई की मांग

0
1

श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक के कोलाभार मझगवां न्याय पंचायत के कोडारी दीगर गांव में नालियों की सफाई नहीं हो रही है। गंदगी के कारण पूरे गांव में बीमारियां फैलने का डर है। ग्रामीणों को बुखार जैसी बीमारियां हो रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब एक महीने से रामपुर कटेल गांव का सफाईकर्मी नहीं आया है। इससे मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बीमारियां फैल रही हैं। 17 सितंबर 2026 को शिवजी के मंदिर पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन होना है। मंदिर के पास इतनी गंदगी है कि वहां खड़ा होना तो दूर, बैठना भी मुश्किल है। स्थानीय ग्रामीण बरसाती लाल विश्वकर्मा, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, केसरी प्रसाद विश्वकर्मा, अंकित कुमार विश्वकर्मा और संतोष कुमार विश्वकर्मा समेत कई लोगों ने ग्राम प्रधान ईमानदार को इस बारे में बताया। प्रधान ने आश्वासन दिया कि वे सफाईकर्मी को बुलाकर नालियों की सफाई करवा देंगे। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रधान ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को इस समस्या के बारे में एक आवेदन दिया है। उन्होंने जल्द से जल्द सफाई करवाने की मांग की है, ताकि विश्वकर्मा पूजा से पहले गांव साफ हो सके।