
फखरपुर थाना क्षेत्र के ससना गांव में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बौंडी थाना क्षेत्र के कनेरा निवासी रामफेरे चौरसिया (करीब 45 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामफेरे चौरसिया अन्य मजदूरों के साथ निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन टूटकर नीचे गिर गई। रामफेरे इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। साथी मजदूर तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर फखरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया है।
श्री महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर बना वॉलीबॉल चैंपियन:जनता इंटर...
बस्ती के गौर में रामदास उदय प्रताप इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा में जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें श्री महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज...






































