सिसवा ब्लॉक में आज पोषण अभियान रैली निकाली गई। यह रैली सिसवा बाल विकास परियोजना कार्यालय से शुरू होकर पूरे ब्लॉक चौराहे पर घूमी। रैली का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद ने किया। इसमें बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ अजय नायक और ब्लॉक के कई अन्य अधिकारी भी शामिल थे। इस रैली के जरिए लोगों को पोषण के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों में होने वाली बीमारियों को दूर करने के उपाय भी बताए गए। इसी दौरान कोविड से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 7500 रुपये के चेक दिए गए। कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली बांटी गई। इसके अलावा गोदभराई और अन्नप्राशन जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद, सीडीपीओ अजय कुमार नायक, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह, मुख्य सेविका मीनाक्षी, बड़े बाबू धर्मदेव तिवारी और बी मनीष सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
थानेदार सुसाइड केस, ब्लैकमेलर प्रियंका को हिंदू संगठन का साथ:डॉक्टर से...
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने के एसओ सूर्य प्रकाश सिंह सुसाइड केस में ब्लैकमेलर प्रियंका चौधरी और तीन अन्य की गिरफ्तारी के बाद नए...






































