
नानपारा के भज्जापुरवा नानपारा देहाती स्थित श्री नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में 9 सितंबर 2026, बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के भजनों और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में गांव और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज जायसवाल मौजूद रहे। इनके साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमचंद वर्मा, गोपाल उपाध्याय, मुरारी लाल वर्मा, डब्बू वर्मा, हरि वर्मा, सीताराम वर्मा, बिहारी वर्मा, पवन वर्मा, त्रिवेणी प्रसाद वर्मा, चेतन, संतराम आर्य, भैरव वर्मा, पेरू वर्मा, जोगी वर्मा, पवन वर्मा, सुशील कुमार चौहान, गुड्डू वर्मा, नरेश वर्मा और सीताराम तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के आखिर में भगवान की आरती की गई। इसके बाद मौजूद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद बांटा गया।
महराजगंज में चला विशेष चेकिंग अभियान:बाजारों, बस स्टेशन, होटल-ढाबों और संवेदनशील...
महराजगंज में बुधवार रात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। गोरखपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर...








































