श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा माफी गांव में एक हादसा हो गया। जमुनहा पावर हाउस में प्राइवेट लाइनमैन अनीश (40) पुत्र रफीक हरिहरपुर गांव में बिजली के खंभे पर लाइन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान इन्वर्टर से वापसी करंट केबल में आ गया। इससे अनीश को तेज झटका लगा और वह खंभे से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई। अनीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें भिनगा रेफर कर दिया।
भज्जापुरवा के नागेश्वर नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण की छठी मनाई:जन्माष्टमी के...
नानपारा के भज्जापुरवा नानपारा देहाती स्थित श्री नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में 9 सितंबर 2026, बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण...








































