सिरसिया ब्लॉक के लक्ष्मणपुर बाजार स्थित श्री सिद्ध दाती दुर्गा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान की छठी मनाई गई। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दुर्गा पूजा महोत्सव के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बांटा। भंडारे के लिए कई तरह के पकवान बनाए गए थे। भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। दूर-दूर से लोग भंडारे का प्रसाद लेने पहुंचे। इस आयोजन में महिलाएं भी सहयोग कर रही थीं। छठी के दिन बारिश भी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। इस मौके पर सिरसिया ब्लॉक के मंडल उपाध्यक्ष बबलू त्रिपाठी और प्रशांत पांडे भी मौजूद रहे। छोटे बच्चे पानी पिलाकर सेवा कर रहे थे। छठी के अवसर पर महिलाओं ने भगवान को लावा, लाई और मीठा चढ़ाया। सिद्ध दाती मंदिर के बाबा ने बताया कि हर साल बच्चे जन्माष्टमी मनाते हैं और माता जी सभी कार्य पूरे करती हैं। भक्त बीच-बीच में जयकारे भी लगा रहे थे।
भज्जापुरवा के नागेश्वर नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण की छठी मनाई:जन्माष्टमी के...
नानपारा के भज्जापुरवा नानपारा देहाती स्थित श्री नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में 9 सितंबर 2026, बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण...








































