BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश जन्माष्टमी महोत्सव का आज पांचवां दिन:बीरगंज में विशाल पलिया की ओर से...

जन्माष्टमी महोत्सव का आज पांचवां दिन:बीरगंज में विशाल पलिया की ओर से भव्य जागरण का आयोजन

0
1
जन्माष्टमी महोत्सव का आज पांचवां दिन:बीरगंज में विशाल पलिया की ओर से भव्य जागरण का आयोजन

बीरगंज विकासखंड के जमुनहा क्षेत्र में स्थित नहर कॉलोनी में जन्माष्टमी महोत्सव का आज पांचवां दिन है। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खास कार्यक्रम रखे गए हैं। महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रमन गुप्ता ने बताया कि आज रात विशाल पलिया की ओर से एक भव्य जागरण कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम रात करीब 9:30 बजे शुरू होगा। जागरण की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। अध्यक्ष रमन गुप्ता ने इलाके के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर जागरण का आनंद लें और महोत्सव को सफल बनाएं।