श्रावस्ती में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरसिया का अचानक दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार 12:00 बजे बताया की उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। सीएमओ ने सबसे पहले अस्पताल के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। सभी डॉक्टर और कर्मचारी समय पर मौजूद मिले। उन्होंने कर्मचारियों की समयबद्धता और काम के प्रति लगन की तारीफ की। साथ ही, इसी तरह निष्ठा से काम करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में कुल 395 मरीजों का रजिस्ट्रेशन और इलाज किया जा चुका था। प्रसव कक्ष में तीन सफल डिलीवरी की जानकारी मिली। इसके अलावा, सीएचसी में 15 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच भी पूरी हो चुकी थी। नवजात शिशु देखरेख इकाई (एनबीएसयू) में दो बच्चे भर्ती थे, जिनका इलाज चल रहा था। सीएमओ ने नवजातों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और जरूरी व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। लैब का निरीक्षण करने पर जांच उपकरणों और साफ-सफाई की स्थिति देखी गई। निरीक्षण के समय तक लैब में 73 मरीजों के अलग-अलग पैथोलॉजी टेस्ट किए जा चुके थे। निरीक्षण के बाद सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को दवाओं और जांच से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीएमओ ने मरीजों को बेहतर, संवेदनशील और अच्छी क्वालिटी की स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर दिया।
Home उत्तर प्रदेश सीएमओ का सीएचसी सिरसिया मेंऔचक निरीक्षण:स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, इलाज में...
थाना समाधान दिवस में पहुंचे 6 मामले:सिंदुरिया में सभी शिकायतें राजस्व...
सिंदुरिया थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें दोपहर तक कुल छह फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। हालांकि, सुनवाई...





































