BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश तेंदुआ पंडित में साफ सफाई न होने से गंदगी फैली:राहगीरों को आने-जाने...

तेंदुआ पंडित में साफ सफाई न होने से गंदगी फैली:राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत, सफाईकर्मी नहीं आने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

0
2

श्रावस्ती के ग्राम तेंदुआपंडित में साफ सफाई न होने के कारण चारों तरफ गंदगी फैल गई है। इससे गांव की सड़कों से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। और स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है रास्तों पर झाड़ी घास उगने से सांप बिच्छू का खतरा बना हुआ है ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से गांव में सफाईकर्मी नहीं आ रहे हैं। इस वजह से नालियों और पूरे गांव की साफ सफाई नहीं हो पाई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों में राकेश, सुनील यदुवंशी, राघव और अमित ने इस समस्या के बारे में बताया।