BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में रास्ता क्षतिग्रस्त होने से आवागमन ठप:कोडारी दीगर रामपुर कटेल में...

श्रावस्ती में रास्ता क्षतिग्रस्त होने से आवागमन ठप:कोडारी दीगर रामपुर कटेल में देशराज आर्य के घर से डॉक्टर के घर तक रास्ता खराब

0
0

इकौना विकासखंड की ग्राम पंचायत कोडारी दीगर रामपुर कटेल में एक सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। देशराज आर्य के घर से डॉक्टर कृष्ण देव शर्मा के घर तक का यह रास्ता बदहाल होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीण अमन कुमार आर्य, गोमती प्रसाद और बरसाती लाल विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने ग्राम प्रधान इनामदार उर्फ तालिब अली को जानकारी दी। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान ने उन्हें जल्द राहत देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस रास्ते पर मिट्टी डलवाकर खड़ंजा लगवा देंगे, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके।