BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सुजौली में दो सड़कों पर पेड़ गिरे, आवागमन ठप:गिरजापुरी और निशानगाड़ा-बिछिया मार्ग...

सुजौली में दो सड़कों पर पेड़ गिरे, आवागमन ठप:गिरजापुरी और निशानगाड़ा-बिछिया मार्ग पर रुका रास्ता, एक जगह बिजली भी गुल

0
8


थाना सुजौली क्षेत्र में गुरुवार रात अलग-अलग जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। पहला मामला सिंचाई कॉलोनी गिरजापुरी का है। यहां गुरुवार रात करीब 8 बजे एक बड़ा पेड़ मुख्य मार्ग पर गिर गया। इससे कॉलोनी का मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। लोगों को सड़क किनारे झाड़ियों से होकर निकलना पड़ा। शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे छात्र-छात्राओं को भी साइकिल से झाड़ियों के बीच से गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेड़ गिरने से बिजली का तार भी टूट गया, जिससे पूरी रात कॉलोनी की बिजली सप्लाई ठप रही। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक पेड़ को हटाया नहीं गया था। दूसरा मामला निशानगाड़ा-बिछिया मिहीपुरवा मार्ग का है। बिछिया और निशानगाड़ा के बीच H730 मार्ग पर भी रात करीब 11 बजे एक बड़ा पेड़ गिर गया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन पर असर पड़ा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पेड़ को काटकर रास्ते से हटाया, जिसके बाद आवागमन फिर से शुरू हो सका।