
बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के धनपारा गांव में नहर विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को अभियान चलाया। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटवाया। तहसीलदार पयागपुर अंबिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई लखनऊ हाईकोर्ट के निर्देशों पर की गई है। यह जमीन नहर विभाग की है, जिस पर कुछ लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा था। राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी आदेश दिए थे। इस अभियान के दौरान तीन मकान और एक दुकान को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित लोगों को कई बार खुद से अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया था। तय समय में कब्जा न हटाने पर प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। कार्रवाई के समय तहसीलदार पयागपुर अंबिका प्रसाद चौधरी, नायब तहसीलदार विशेश्वरगंज निशांत राना, कानूनगो रामलाल, लेखपाल पंकज और सौरभ पाठक समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी और हुजूरपुर थाने की पुलिस टीम मौजूद थी। तहसीलदार ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमों के हिसाब से कार्रवाई जारी रहेगी।
2015 के बाद सबसे लंबा इंतजार! संसद के औपचारिक समापन पर...
कांग्रेस पार्टी ने संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद भी उसके औपचारिक रूप से सत्रावसान (समापन) में...







































