श्रावस्ती के सिरसिया क्षेत्र में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी का समापन शानदार शोभायात्राओं के साथ हुआ। शाम करीब छह बजे से अलग-अलग जगहों से डीजे और धार्मिक झांकियों के साथ श्रद्धालुओं की शोभायात्राएं निकलीं। कई किलोमीटर तक चले जुलूस में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा इलाका भक्ति से भरा नजर आया। सिरसिया बाजार से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यहां प्रतिमाओं का विसर्जन रात करीब नौ बजे किया गया। वहीं लक्ष्मनपुर बाजार, संग्रामगंज, अमरहवा, परसिया और राजा समेत आसपास के गांवों से भी शोभायात्राएं निकाली गईं। लक्ष्मनपुर बाजार क्षेत्र की झांकियां लोगों को बहुत पसंद आईं। शोभायात्राओं में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण किया। बच्चों के कृष्ण रूप को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान नंदी बाबा की रथ यात्रा भी निकाली गई। श्रद्धालु भक्ति गीतों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। सिरसिया बाजार की प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद अन्य जगहों से निकली शोभायात्राएं देर रात तक चलती रहीं। लक्ष्मनपुर बाजार, संग्रामगंज, अमरहवा, परसिया और राजा समेत अन्य गांवों की प्रतिमाओं और पूजा सामग्री का विसर्जन रात करीब ढाई बजे बहादुरपुर गोडपुरवा स्थित बूढ़ी राप्ती नदी में किया गया। श्रद्धालु करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय कर विसर्जन स्थल तक पहुंचे। शोभायात्राओं और विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह तैयार रहा। जुलूस के रास्तों पर पुलिस बल लगाया गया था। पुलिसकर्मियों ने लगातार नजर रखी और शोभायात्राओं को शांति से आगे बढ़ाया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण माहौल में जन्माष्टमी का कार्यक्रम खत्म हुआ।
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में शोभायात्राओं के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का समापन:सिरसिया क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण...
2015 के बाद सबसे लंबा इंतजार! संसद के औपचारिक समापन पर...
कांग्रेस पार्टी ने संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद भी उसके औपचारिक रूप से सत्रावसान (समापन) में...







































