महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया, जब एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। बताया जा रहा है कि युवक-युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवती ने पुलिस के सामने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ जीवन बिताना चाहती है। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई और बातचीत कराई। बातचीत के दौरान युवक-युवती के बालिग होने और दोनों की आपसी सहमति सामने आने पर परिवारों के बीच भी सहमति बन गई। इसके बाद दोनों की शादी तय कर दी गई। कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से साथ रहने को तैयार थे। परिवारों की सहमति बनने के बाद मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
Home उत्तर प्रदेश प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर,पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया:महराजगंज में बालिग...
2015 के बाद सबसे लंबा इंतजार! संसद के औपचारिक समापन पर...
कांग्रेस पार्टी ने संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद भी उसके औपचारिक रूप से सत्रावसान (समापन) में...







































