
रामनगर-सेमरा-नानपारा मार्ग की हालत बहुत खराब है। चार किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग पर जलभराव और गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे नवाबगंज और सनमन गांव सहित हजारों ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में यह दिक्कत और बढ़ गई है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीति झा और ग्रामीण तीर्थ राम ने बताया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। इस वजह से सड़क लगातार टूटती जा रही है। ग्रामीण रफीक खान, फिरोज, असगर और फरीद अहमद ने लोक निर्माण विभाग और स्थानीय नेताओं से सड़क बनाने, मरम्मत करने और डामरीकरण कराने की मांग की है। प्रिंसिपल प्रीति झा ने बताया कि इस सड़क से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आरपीएम पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय और आदर्श मांटेसरी स्कूल के बच्चे आते-जाते हैं। इसके अलावा बक्शी गांव, धन्नी गांव, शादी गांव, किशुन गांव जैसे करीब चार दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
Home उत्तर प्रदेश रामनगर-सेमरा-नानपारा मार्ग पर जलभराव और गड्ढों से आवागमन ठप:हजारों ग्रामीण परेशान, स्कूली...
2015 के बाद सबसे लंबा इंतजार! संसद के औपचारिक समापन पर...
कांग्रेस पार्टी ने संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद भी उसके औपचारिक रूप से सत्रावसान (समापन) में...







































