श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ऐठा गांव में जन्माष्टमी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। जबदहा बाबा कुट्टी पर इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह दिखा। पर्व के मौके पर गुरुवार देर रात तक झांकी कार्यक्रम पेश किया गया। इसमें मलंग गांव के कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति और झांकी की सुंदर सजावट ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जन्माष्टमी के इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य लगातार लगे रहे। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सतीश मौर्य, कन्हैया लाल मौर्य और रामसमुझ भारती समेत कई लोग मौजूद थे।
2015 के बाद सबसे लंबा इंतजार! संसद के औपचारिक समापन पर...
कांग्रेस पार्टी ने संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद भी उसके औपचारिक रूप से सत्रावसान (समापन) में...







































