आज जी डी पब्लिक स्कूल पुरैना में थाना पुरैना के तत्वावधान में युवाओं में साइबर सुरक्षा की अनिवार्यता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक रुचि और महिला कांस्टेबल पूजा उपस्थित रही । रुचि ने छात्र- छात्राओं को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपना पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करनी चाहिए।

डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन बैंकिंग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई। उन्होंने साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर
शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181, उत्तर प्रदेश महिला हेल्पलाइन 1090 तथा आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया। इसदौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समाधान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजन गुप्ता अनुराग पांडे गणेश संजय नेहा रीमा आँचल और विनीता आदि शिक्षक मौजूद रहे समापन राष्ट्रगान और आभार ज्ञापन के साथ हुआ।







































