कप्तानगंज में बाबा झुगी नाथ मंदिर के पास मां मनोरमा घाट को साफ करने के लिए स्थानीय लोग एक साथ आए। रविवार को युवाओं और क्षेत्र के लोगों ने घाट पर पहुंचकर सफाई की और नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस सफाई अभियान में छात्र नेता सुधांशु पाठक ‘चंचल’, अभय सिंह, सचिन मौर्या, शैलेश, शीतला बाबा, आशुतोष शुक्ला, शुभम श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, बादल, संजय, गिरजेश, विकास और सर्वेश समेत कई लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर घाट और उसके आसपास जमा गंदगी को साफ किया। अभियान में शामिल लोगों ने बताया कि मां मनोरमा धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ क्षेत्र की एक जरूरी धरोहर भी है। उनका कहना था कि नदी और उसके घाटों को साफ रखना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि घाट को साफ रखने के लिए लगातार सफाई अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने दूसरे ग्रामीणों और युवाओं से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की। सफाई अभियान में शामिल सभी लोगों ने मिलकर संकल्प लिया कि वे “मां मनोरमा को साफ करके ही रहेंगे।” लोगों का मानना था कि अगर सभी लोग अपने आसपास गंदगी न फैलाने और नदी में कचरा न डालने का संकल्प लें, तो मां मनोरमा को काफी हद तक स्वच्छ बनाया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी मनोरमा नदी की सफाई के लिए जरूरी मदद देने की मांग की। इसके साथ ही, लोगों से अपील की गई कि वे नदी और घाट को साफ रखने में सहयोग करें।
2015 के बाद सबसे लंबा इंतजार! संसद के औपचारिक समापन पर...
कांग्रेस पार्टी ने संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद भी उसके औपचारिक रूप से सत्रावसान (समापन) में...







































