श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र में बलूह पुल के पास सड़क का लगातार कटान हो रहा है। हर साल तेज पानी के बहाव के कारण सड़क का कई हिस्सा कटकर बह जाता है। इस बार भी सड़क के दोनों तरफ इसी तरह कटान हो रहा है। पानी का तेज बहाव सड़क के किनारे से नीचे की ओर जाता है, जिससे सड़क के नीचे की मिट्टी लगातार खिसकती रहती है। इसके चलते सड़क कमजोर होती जा रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क का हिस्सा कटकर बह जाने के बाद वहां अचानक गड्ढे और गहराई बन जाती है। वाहन चालकों को इसका पता नहीं चल पाता। खासकर बाइक सवार जब अचानक उस कटे हुए हिस्से में पहुंचते हैं, तो उनका टायर गड्ढे में पड़ जाता है और हादसे हो जाते हैं। यहां कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क के कटे हुए हिस्से को जल्द से जल्द दोबारा बनवाया जाए। साथ ही, सड़क के किनारे मिट्टी, रैबिट और अन्य मजबूत सामग्री डलवाकर इसे मजबूत किया जाए। इससे पानी के तेज बहाव से सड़क का कटान रोका जा सकेगा और आने-जाने वाले लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल पाएगा।
2015 के बाद सबसे लंबा इंतजार! संसद के औपचारिक समापन पर...
कांग्रेस पार्टी ने संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद भी उसके औपचारिक रूप से सत्रावसान (समापन) में...







































