आईपीएल चीनी मिल सिसवा ने गन्ना किसानों के लिए जरूरी जानकारी दी है। गन्ना विकास विभाग ने बताया है कि नए गन्ना किसानों को गन्ना समिति की सदस्यता लेना जरूरी है। सदस्यता लेने के लिए किसानों को 30 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है। मिल ने नए गन्ना किसानों से कहा है कि वे तय समय में समिति की सदस्यता जरूर ले लें। ऐसा करने से उन्हें गन्ना सप्लाई और विभाग की सुविधाओं का फायदा लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। मिल के गन्ना विभाग के प्रमुख धीरज सिंह ने बताया कि नए गन्ना किसानों को समिति की सदस्यता सिर्फ 21 रुपए में मिलेगी। इसके बाद बचे हुए 200 रुपए किसान के गन्ने की पहली पर्ची से कटेंगे। इसका मतलब है कि सदस्यता की प्रक्रिया पूरी करने में किसान को एक साथ ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों से गुजारिश की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय पर सदस्यता ले लें। 30 सितंबर के बाद किसी भी परेशानी से बचने के लिए किसान तय समय में समिति से संपर्क कर जरूरी काम पूरे करें।
2015 के बाद सबसे लंबा इंतजार! संसद के औपचारिक समापन पर...
कांग्रेस पार्टी ने संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद भी उसके औपचारिक रूप से सत्रावसान (समापन) में...







































