BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के उर्लेहवा में सरकारी हैंडपंप 3 महीने से खराब:ग्रामीण पानी के...

श्रावस्ती के उर्लेहवा में सरकारी हैंडपंप 3 महीने से खराब:ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे, प्रशासन से मरम्मत की मांग

0
0

श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड अंतर्गत उर्लेहवा गांव में इन दिनों पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है। गांव में लगा सरकारी इंडिया मार्क-II हैंडपंप पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी न मिलने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों और पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है। ग्रामीणों की मांग है कि खराब पड़े हैंडपंप की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में पानी की भारी किल्लत से राहत मिल सके।