
रमपुरवा ग्राम पंचायत के जगन्नाथ पुरवा, हांडनपुरवा, बेसनपुरवा और टपरा गांवों के लोग बारिश में परेशान होते हैं। इन गांवों तक जाने वाला रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाता है। यह रास्ता रमपुरवा चौकी से तहसील महसी मार्ग के किनारे है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दस साल से रास्ते की यही हालत है। लगभग एक हजार लोगों को इसी खराब रास्ते से आना-जाना पड़ता है। बारिश के बाद रास्ते पर हर जगह पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। पैदल चलना तो दूर, बाइक निकालना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों को फिसलकर चोट लगने का डर बना रहता है। बदलू राम ने बताया कि मुख्य चौराहे और रमपुरवा के सरकारी अस्पताल जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। रास्ता खराब होने से मरीजों और उनके साथ जाने वालों को भी दिक्कत होती है। शैलेंद्र अवस्थी ने बताया कि गांव के अधिकतर बच्चे जीआइसी रमपुरवा में पढ़ते हैं। उन्हें हर दिन इसी रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है। कीचड़ और पानी के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। सिपाही लाल ने बताया कि करीब दस साल से रास्ते की हालत खराब है। अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। चंद्रिका प्रसाद और परशुराम सहित कई ग्रामीणों ने रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे आवागमन ठीक हो जाएगा।
2015 के बाद सबसे लंबा इंतजार! संसद के औपचारिक समापन पर...
कांग्रेस पार्टी ने संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद भी उसके औपचारिक रूप से सत्रावसान (समापन) में...







































