कप्तानगंज विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल चौधरी ने गौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बलुआ चौबे निवासी पारसनाथ यादव की बेटी साधना यादव को जूनियर असिस्टेंट पद पर चयनित होने पर बधाई दी। साधना ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उनके चयन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। विधायक अतुल चौधरी ने परिजनों के बीच पहुंचकर साधना को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि साधना की सफलता से क्षेत्र का सम्मान बढ़ा है। यह उपलब्धि बच्चों की पढ़ाई के लिए नई प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इससे बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार कोशिश करते रहेंगे। विधायक ने साधना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करें।
2015 के बाद सबसे लंबा इंतजार! संसद के औपचारिक समापन पर...
कांग्रेस पार्टी ने संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद भी उसके औपचारिक रूप से सत्रावसान (समापन) में...







































