लालगंज थाना क्षेत्र के बैजीपुर गांव में शनिवार को एक 58 वर्षीय बुजुर्ग घास काटते समय करंट की चपेट में आ गए। इससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायल बुजुर्ग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें कैली अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बैजीपुर गांव निवासी भजन लाल गुप्ता (पुत्र रामदेव गुप्ता) अपने खेत में घास काटने गए थे। इसी दौरान वे खेत में बिछे बिजली के तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। परिजनों का आरोप है कि गांव के नंदलाल यादव ने सिंचाई के लिए मोटर का बिजली का तार खेत में बिछा रखा था। इसी तार की चपेट में आने से भजन लाल को करंट लगा। हालांकि, इस मामले में नंदलाल यादव का बयान सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद खेतों में खुले तौर पर बिजली के तार बिछाए जाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में बिछे ऐसे तार किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। फिलहाल, घायल बुजुर्ग भजन लाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लालगंज में घास काटते समय बुजुर्ग को लगा करंट:गंभीर रूप से झुलसे, कैली अस्पताल रेफर
और पढ़ें
›
मोतीपुर में गांधी जयंती पर लगा रक्तदान शिविर:'सेवा से संकल्प' अभियान के तहत 9 लोगों ने किया रक्तदान, स्वास्थ्यकर्मियों ने भी ली शपथ
›
लालपुर अयोध्या विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई:शिक्षकों ने बच्चों को महापुरुषों के आदर्श और 'जय जवान, जय किसान' का महत्व बताया
›
बस्ती में किशोरी से छह महीने तक दुष्कर्म का आरोप:विरोध करने पर धमकाता था आरोपी, नाना की शिकायत पर केस; चौराहे से गिरफ्तार
›
सुजौली थाने में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी बैठक:अराजक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
संबंधित खबरें














































