
महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से जुड़े ओपेक हॉस्पिटल कैली में एक मेडिकल स्टोर संचालक के जेल से रिहा होने के बाद कथित रूप से केक काटकर जश्न मनाने का मामला सामने आया है। विभाग ने इस घटना को गंभीरता से देखा है। दैनिक भास्कर ऐप में खबर छपने के बाद आर्थोपेडिक विभाग अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव ने पांच आउटसोर्स कर्मचारियों से जवाब मांगा है। जिन कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है, उनमें राकेश यादव, आदित्य विक्रम सिंह, गुलाब चंद वर्मा, प्रमोद कुमार पांडे और अभिषेक कुमार शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, आर्थोपेडिक ओपीडी में मेडिकल स्टोर संचालक के जेल से बाहर आने पर कर्मचारियों ने केक काटकर जश्न मनाया था। विभाग अध्यक्ष ने कर्मचारियों से उनकी भूमिका और उस समय के हालात साफ करने के लिए लिखित में जवाब मांगा है। विभाग अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव ने साफ किया है कि कर्मचारियों से मिले जवाब के आधार पर ही आगे क्या कार्रवाई होगी, यह तय किया जाएगा। अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो नियमों के तहत उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है।
मेडिकल कॉलेज में जेल से छूटे संचालक का जश्न:5 आउटसोर्स कर्मचारियों से मांगी सफाई, संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई
और पढ़ें
›
सुजौली थाने में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी बैठक:अराजक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
›
गांधी जयंती पर बच्चों को सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाया:स्कूल में राम सुमेर यादव ने स्वच्छता का महत्व समझाया
›
नरकटहा में बच्ची की पोखरे में डूबने से मौत:खेलते समय खिलौना निकालने के प्रयास में गई जान
›
मोतीपुर CHC में 9 लोगों ने किया रक्तदान:सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन, रक्तवीरों को मिला सम्मान
संबंधित खबरें












































