महराजगंज में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा जिले में 500 स्थानों पर हनुमान चालीसा पाठ कराने के लक्ष्य के तहत अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम सभा दरहटा में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत किया गया। महराजगंज जिला मंत्री अविनाश प्रजापति के नेतृत्व में प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम सभा दरहटा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता और समाज में एकजुटता का संदेश दिया गया। संगठन के जिला मंत्री अविनाश प्रजापति ने बताया कि महराजगंज जिले में 500 स्थानों पर हनुमान चालीसा पाठ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
दरहटा में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ:500 स्थानों पर कराने के लक्ष्य, संस्कृति और एकजुटता का संदेश
और पढ़ें
›
मोतीपुर में गांधी जयंती पर लगा रक्तदान शिविर:'सेवा से संकल्प' अभियान के तहत 9 लोगों ने किया रक्तदान, स्वास्थ्यकर्मियों ने भी ली शपथ
›
लालपुर अयोध्या विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई:शिक्षकों ने बच्चों को महापुरुषों के आदर्श और 'जय जवान, जय किसान' का महत्व बताया
›
बस्ती में किशोरी से छह महीने तक दुष्कर्म का आरोप:विरोध करने पर धमकाता था आरोपी, नाना की शिकायत पर केस; चौराहे से गिरफ्तार
›
सुजौली थाने में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी बैठक:अराजक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
संबंधित खबरें














































