BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में मासूम से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार:लूडो खेलने के बहाने दुकान...

श्रावस्ती में मासूम से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार:लूडो खेलने के बहाने दुकान पर बुलाने का आरोप, परिजनों के डर से भागा था

0
5

श्रावस्ती में नौ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी उमेश गुप्ता उर्फ ननके गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार शाम करीब 6 बजे बताया कि आरोपी को गिलौला बाईपास स्थित तिलकपुर मोड़ के पास से पकड़ा गया। पुलिस आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। मामला गिलौला थाना क्षेत्र का है। लूडो खेलने के बहाने बुलाने का आरोप परिजनों के मुताबिक, बालक मंगलवार को गिलौला थाना क्षेत्र में अपने मौसा के घर गया था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले उमेश गुप्ता ने उसे लूडो खेलने के बहाने अपनी दुकान पर बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। बालक ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय चोट के निशान मिले पुलिस के अनुसार, आरोपी के बाएं हाथ और दाहिनी आंख की भौंह के ऊपर चोट के निशान मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने खिलाफ लगे आरोप की जानकारी मिलने के बाद वह डरकर घर से निकल गया था। उसके मुताबिक, जल्दबाजी में गिरने से उसे चोट लगी। पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat