मिहींपुरवा तहसील के परवानी गौढ़ी गांव में शनिवार शाम एक हादसा हो गया। यहां जुग्गीलाल की 3 साल की बेटी सविता छत पर खेलते समय नीचे गिर गई। छत से गिरने के बाद बच्ची रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसे घायल अवस्था में आंगन में पड़ा देखा। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, छत पर रेलिंग न होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगवाने की जरूरत बताई।
और पढ़ें
›
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट:गिलौला बायपास से आरोपी को पकड़ाया
›
भरवलियां में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:पहले मुकाबले में लक्ष्मीपुर विजयी, विजेता टीमों को मिलेंगे पुरस्कार
›
मोबाइल चोरी के नेटवर्क पर वाल्टरगंजपुलिस का शिकंजा,दो शातिर गिरफ्तार:इनके पास से 9 मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर और नकदी बरामद हुई
›
नानपारा के युवक की ओडिशा में डूबने से मौत:भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पर गए थे, सुवर्णरेखा नदी के तेज बहाव में बहे
संबंधित खबरें










































