बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा बाजार में हनुमानगढ़ी मंदिर व आसपास के ग्रामीण 15 दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैं। आंधी-तूफान में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर और खंभा गिरने से बिजली आपूर्ति ठप है। महंत गिरजेश दास जी महाराज ने हेल्पलाइन 1912 पर शिकायत की। दो दिन में बिजली शुरू करने का आश्वासन मिला, पर 15 दिन बाद भी स्थिति वैसी ही है। शिकायत संख्या PU20092605605 है। शाम छह बजे के बाद मंदिर और आसपास के घर अंधेरे में डूब जाते हैं। खाना बनाने और बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। परीक्षाओं के कारण उनकी तैयारी भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर और खंभा लगाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उन्होंने खराब बिजली तारों को भी ठीक कराने की अपील की, ताकि भविष्य में खतरा न हो।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
और पढ़ें› बढ़ियनपुरवा में तेंदुए के शिकार से महिलाओं का फूटा गुस्सा:अंधेरे का फायदा उठाकर मवेशियों का कर रहे शिकार, पकड़ने की मांग › श्रावस्ती के परसोत्तमपुर गांव में 8 दिन से बिजली ठप:ट्रांसफार्मर लगा खंभा गिरने से समस्या; बच्चों की पढ़ाई पर असर, ग्रामीण परेशान › मोतीपुर पुलिस ने 2 किलो 740 ग्राम चरस पकड़ी:तीन आरोपी गिरफ्तार, अर्टिगा कार और मोबाइल फोन बरामद › हरैया में लेखपालों ने 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार:8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026
संबंधित खबरें













































