दीया जलाने से नेगेटिविटी खत्म होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। हालांकि सही जगह दीया ना रखा हो तो ये उलटा प्रभाव भी डाल सकती है। जानें नियम के अनुसार हमें किन जगहों पर दीया नहीं जलाना चाहिए?
दीए ना सिर्फ प्रकाश फैलाता है बल्कि जिंदगी में पॉजिटिविटी भी ले आता है। दीए जलाने से जुड़े कई ऐसे नियम हैं जो वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं। जहां दीया घर की नेगेटिविटी को खत्म करता है। वहीं इसका सही तरीके से जलाए जाना भी उतना ही जरूरी है। जानें दीए को घर में नियम के अनुसार कहां-कहां जलाना सही नहीं माना जाता है?
बेडरूम में ठीक बेड के पास दीया नहीं जलाना चाहिए। ना ही साइड टेबल के पास दीया जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से तनाव बढ़ता है और चिड़चिड़ापन होता है। ऐसे में घर का माहौल भी प्रभावित होता है।
कभी भी सीढ़ियों के ठीक नीचे दीया नहीं जलाना चाहिए। नियम के अनुसार इस जगह पर दीए को रखना सही नहीं माना जाता है। कोशिश करनी चाहिए कि ये जगह हमेशा साफ-सुथरी ही रहे।
दीए की लौ किस ओर है ये बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। नियम के हिसाब से लौ कभी भी पश्चिम दिशा की ओर नहीं होनी चाहिए। दीया को जलाते हुए इसे पूर्व या फिर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।
बाथरूम के आसपास दीया जलाने से बचना चाहिए। यहां पर दीया जलाना सही नहीं मानते हैं। इसे हमेशा साफ और पवित्र जगह पर ही जलाना चाहिए। ऐसे में बाथरूम के आसपास ये काम ना करें।
किचन में दीया जलाया जा सकता है लेकिन यहां पर हर जगह दीया रखना वास्तु के नियम के हिसाब से सही नहीं है। किचन में डस्टबिन, सिंक या फिर गंदे बर्तनों के पास दीया नहीं रखना चाहिए। पूजा वाला दीया हमेशा सही और साफ जगह पर ही जलाना चाहिए।
जब भी आप दीया जलाएं तो ध्यान रखें कि इसे हमेशा साफ जगह पर रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आसपास कूड़ा या गंदगी ना हो। पूरी श्रद्धा भाव के साथ दीया जलाए। साथ ही इसे हमेशा सुरक्षित जगह पर ही रखें।
जानें घर में कहां-कहां नहीं जलाना चाहिए दीया
और पढ़ें
›
अमेरिका के ओहायो में एक हिंदू मंदिर पर हमला हुआ
›
श्राद्ध नहीं करेंगे तो भुगतेंगे ऐसे-ऐसे परिणाम, खून तक चूस लेंगे आपका, गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये भयानक संकेत
›
श्रावस्ती में गिलौला ब्लॉक सभागार के पास कूड़े का ढेर:जिम्मेदार बेखबर, बारिश के बाद दुर्गंध से लोग परेशान
›
श्रावस्ती के परसोत्तमपुर गांव में 8 दिन से बिजली ठप:ट्रांसफार्मर लगा खंभा गिरने से समस्या; बच्चों की पढ़ाई पर असर, ग्रामीण परेशान
संबंधित खबरें










































