महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकहिया हरैइया गांव में सांप के काटने से भरथरी पुत्र रामवृक्ष की मौत हो गई। जिला अस्पताल महराजगंज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, भरथरी बुधवार को अपने दूसरे घर सामान लेने गए थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। भरथरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई।
और पढ़ें
›
बढ़ियनपुरवा में तेंदुए के शिकार से महिलाओं का फूटा गुस्सा:अंधेरे का फायदा उठाकर मवेशियों का कर रहे शिकार, पकड़ने की मांग
›
श्रावस्ती के परसोत्तमपुर गांव में 8 दिन से बिजली ठप:ट्रांसफार्मर लगा खंभा गिरने से समस्या; बच्चों की पढ़ाई पर असर, ग्रामीण परेशान
›
मोतीपुर पुलिस ने 2 किलो 740 ग्राम चरस पकड़ी:तीन आरोपी गिरफ्तार, अर्टिगा कार और मोबाइल फोन बरामद
›
हरैया में लेखपालों ने 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार:8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
संबंधित खबरें













































