BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज *श्रावस्ती सीएचसी गिलौला एम्बुलेंस से नहीं, नाव से जाना पड़ेगा!*

*श्रावस्ती सीएचसी गिलौला एम्बुलेंस से नहीं, नाव से जाना पड़ेगा!*

0
12

 

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने कल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गिलौला का दौरा किया। पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि सीएचसी गिलौला का पूरा परिसर जलभराव से प्रभावित है।

बारिश थमे चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आज भी पूरे सीएचसी परिसर में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित खबरें
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान और पढ़ें
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान और पढ़ें

 

मसूद आलम खान ने कहा कि जब अस्पताल में एम्बुलेंस से नहीं, बल्कि नाव से जाना पड़े तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल है। श्रावस्ती विकास के मानकों में पिछड़े जिलों में क्यों है, इसकी तस्वीर ऐसे हालात से साफ दिखाई देती है।

 

उन्होंने कहा कि स्थानीय भाजपा विधायक और सरकार को इस समस्या का जवाब देना चाहिए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी को भी इस वीडियो को जरूर देखना चाहिए और देखना चाहिए कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति क्या है।

 

मसूद आलम खान ने घोषणा की कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गिलौला में इसी परिसर अथवा उपयुक्त स्थान पर एक आधुनिक और शानदार अस्पताल के निर्माण की दिशा में काम किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि जनता स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और महंगाई जैसी मूल समस्याओं से परेशान है। सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करना चाहिए।

 

*मसूद आलम ख़ान*

राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी

*290 विधानसभा, श्रावस्ती*