BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर 62वीं वाहिनी में संदीक्षा कार्यक्रम आयोजित...

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर 62वीं वाहिनी में संदीक्षा कार्यक्रम आयोजित भिनगा (श्रावस्ती), 30 सितंबर 2026। सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय

0
6

संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती प्रेरणा शर्मा महोदया के दिशा-निर्देशन में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के सभागार में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर संदीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संदीक्षा सदस्यों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान वाहिनी चिकित्सा अधिकारी सहायक कमांडेंट डॉ. कल्पना महादेव पाटील, जिला अस्पताल भिनगा से आमंत्रित डॉ. अरविन्द कुमार, फिजीशियन (एम.डी.), डॉ. आदर्श कुमार, चिकित्सा अधिकारी तथा श्री जितेंद्र मिश्रा, काउंसलर द्वारा हृदय स्वास्थ्य, हृदय रोगों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम तथा तनाव प्रबंधन सहित स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।

इस अवसर पर संदीक्षा उपाध्यक्ष श्रीमती मोनिका द्वारा संदीक्षा सदस्या श्रीमती प्रतिज्ञा को सुकृति शॉप में बिक्री हेतु उपलब्ध कराई गई सामग्री से प्राप्त लाभांश की राशि का चेक भेंट किया गया। सुकृति शॉप संदीक्षा सदस्यों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 62वीं वाहिनी की एक अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से संदीक्षा सदस्यों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों को बाजार से जोड़कर आय अर्जित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में लगभग 130 संदीक्षा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में संदीक्षा सदस्यों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

संबंधित खबरें
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान और पढ़ें
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान और पढ़ें

सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा